कलेक्टर जनसुनवाई में युवक ने खुद को लगाई आग, मची अफरा-तफरी

कलेक्टर जनसुनवाई में युवक ने खुद को लगाई आग, मची अफरा-तफरी

ग्वालियर। कलेक्ट्रेट परिसर में आज उस समय हडकंप मच गया जब जनसुनवाई के लिए पहुंचे एक युवक ने अचानक अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग  आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने युवक को बचाया। उधर अधिकारियों की मौजूदगी में इस घटना से सब भौचक रह गए। युवक का नाम अनिल बरार है और वो भितरवार का रहने वाला है । युवक का आरोप है कि उसे स्थानीय पार्षद पर जान से मारने की धमकी दे रहा है । इसकी शिकायत वो प्रशासनिक अफसरों से  भी कर चुका है लेकिन कलेक्टरेट में सुनवाई नहीं हो रही इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया। ग्ज्तना के समय कलेक्टर अनुराग चौधरी जनसुनवाई में मौजूद नहीं थे।  एसडीएम रिंकेश वैश्य अन्य अधिकारियों के साथ जनसुनवाई कर रहे थे। युवक को तत्काल अस्पताल भेजा गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews