अय्याशी करने दोस्त के कहने पर घर से चोरी किये 34 लाख रुपये, ग्वालियर से गिरफ्तार

अय्याशी करने दोस्त के कहने पर घर से चोरी किये 34 लाख रुपये, ग्वालियर से गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे नवयुवक को गिरफ्तार किया है जो अपने घर से 34 लाख 50 हजार रुपये लेकर फरार हुआ था। 19 साल का लड़का अपने दोस्त के कहने पर अय्याशी करने की नीयत से घर में राखी इतनी बड़ी रकम लेकर शिवपुरी के पोहरी से भाग कर ग्वालियर में छिप गया था।  ग्वालियर पुलिस को भनक लगते ही उसने पोहरी पुलिस को सूचना दी और एक निजी गेस्ट हॉउस से उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के पोहरी कसबे में रहने वाले किसान दिनेश कुशवाह का बेटा गोलू उर्फ़ गोविन्द कुशवाह अपने घर में रखे 34 लाख 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।  परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन जब नहीं मिला तो पोहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में लापरवाही पड़ी भारी, नगर निगम कर्मचारी निलंबित

गोलू पोहरी से भागकर ग्वालियर में पड़ाव थाना क्षेत्र के एक निजी गेस्ट हॉउस में छिप गया। ग्वालियर की पड़ाव थाना पुलिस को इसकी भनक लगी तो टीआई विवेक अष्ठाना ने जानकारी जुटाई और नवयुवक को पकड़ लिया। पुलिस ने पोहरी पुलिस थाने को सूचना दी।

ये भी पढ़ें – ग्वालियर की सड़कों पर तेज रफ़्तार भगा रहे थे कार, पुलिस ने पीछा किया तो निकले भोपाल के बदमाश, गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पोहरी थाना प्रभारी विनोद यादव ग्वालियर पहुंचे और नव युवक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया गोलू के परिवार ने पिछले दिनों एक जमीन बेचीं थी जिसकी रकम 34 लाख 50 हजार रुपये घर में रखी थी  ये उसे लेकर भी भाग आया है।  इसने 29 हजार रुपये ख़त्म कर दिए है शेष रकम बरामद कर ली गई है। इसके साथ एक व्यक्ति के होने की सूचना भी है उसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें – Government Jobs : रेलवे में 3 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां जानें पूरी डिटेल

उधर पूछताछ में गोलू ने बताया कि उसने अपने एक दोस्त को इस रकम के बारे में बताया था और उसी के कहने पर उसने ये रकम घर से चोरी की थी।  वो अपने दोस्त के साथ मुंबई व गोवा जैसे किसी बड़े शहर में अय्याशी करने जाने वाले थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews