हुक्का बार पर छापा,कोरोना में भी एक ही पाइप से गुड़गुड़ा रहे थे युवक युवती

हुक्का बार पर छापा,कोरोना में भी एक ही पाइप से गुड़गुड़ा रहे थे युवक युवती

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) भले ही कोरोना संक्रमण ( Corona Infection) का उल्लंघन करने वालों को अब भारी जुर्माने के साथ खुली भी भेज रहा है लेकिन शुक्रवार की रात एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने ये उजागर कर दिया कि आज भी कुछ लोग हैं जिन्हें ना तो कोरोना से डर लगता है और ना प्रशासन की कार्रवाई से। ये तस्वीर आई है ग्वालियर के एक हुक्का बार (Hookah Bar) से। जहाँयुवक युवतियाँ कोरोना को खुली चुनौती देते हुए एक ही पाइप से हुक्का गुड़गुड़ाते मिले।

ग्वालियर की विश्वविद्यालय थाना पुलिस (University Police Station)को शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि सिटी सेंटर स्थित कैफे 7 में पार्टी के नाम पर अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा है। यहाँ बड़ी संख्या में युवक युवतियाँ मौजूद हैं। सूचना के बाद पुलिस ने कैफे 7 पर छापा मारा । डीएसपी विजय सिंह भदौरिया के मुताबिक पुलिस जब कैफे पर पहुंची तो उसकी आँखें खुली रह गई। वहाँ धुँआ भरा हुआ था, पुलिस कोरोना काल में बेफिक्र युवक युवती मस्ती करते और एक ही पाइप से हुक्का गुड़गुड़ाते कोरोना को खुली चुनौती देते मिले। पुलिस को देखते ही सबके होश उड़ गए। पुलिस ने एक्शन लेते हुए कैफे 7 में मौजूद स्टाफ और पांच युवक और युवतियों को पकड़ लिया। पुलिस ने यहाँ से 4 हुक्के बरामद किये हैं। पुलिस ने युवतियों को समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया और कैफे स्टाफ एवं युवकों को थाने ले गई। पुलिस ने कैफ़े संचालक के खिलाफ कोरोना की धाराओं सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है और मालिक की तलाश की जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews