कमलनाथ सरकार को वादा याद दिलाने के लिए युवाओं ने किया प्रदर्शन

कमलनाथ सरकार को वादा याद दिलाने के लिए युवाओं ने किया प्रदर्शन

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

प्रदेश की कमलनाथ सरकार को अपना वादा याद दिलाते हुए बेरोजगार युवाओं ने गुरुवार को फूलबाग पर प्रदर्शन कर अपने आक्रोश का इजहार किया। पुलिस विभाग में लंबे अरसे से भर्तियां नहीं निकाले जाने को लेकर ये युवा आक्रोशित थे। युवाओं ने फूलबाग चौराहे पर तख्तियां और बैनर लेकर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि कमलनाथ सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि वह पुलिस विभाग में 50,000 खाली पड़े पदों पर भर्तियां निकालेगी। लेकिन लंबा अरसा बीत जाने के बावजूद भर्तियां नहीं निकाली गई है और जो भर्तियां निकाली भी जा रही है उनमें दूसरे प्रदेशों के अभ्यर्थियों को मौका दिया जा रहा है इससे प्रदेश के युवाओं की स्थिति और ज्यादा बदतर होती जा रही है। युवाओं का कहना है कि सरकार ने उल्टा पुलिस विभाग में रिटायरमेंट की आयु भी बढ़ा कर 63 वर्ष कर दी है। युवाओं ने मांग की कि दूसरे प्रदेशों के अभ्यर्थियों के लिए सिर्फ 5% स्थान ही आरक्षित किए जाए वही रिटायरमेंट की आयु भी कम की जाए जैसे नए लोगों को नौकरी का मौका मिल सके और यदि हमारी मांगें नहीं मानी गई तो जल्दी ही आमरण अनशन जैसा आंदोलन किया जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews