दूध देने जा रहे युवक की हत्या, स्कॉर्पियो सवारों ने मारी गोली, परिजनों ने किया चक्काजाम

दूध देने जा रहे युवक की हत्या, स्कॉर्पियो सवारों ने मारी गोली, परिजनों ने किया चक्काजाम

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

लॉक डाउन में पुलिस कितनी मुस्तैद है और अपराधियों में उसका कितना भय है इसका उदाहरण बुधवार की सुबह देखने को मिला जब शहर के मुरार थाना क्षेत्र के जड़ेरुआ गाँव के पास आज सुबह सुबह कुछ लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक दूध देने के लिए गाँव से निकला था। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गया है।

जानकारी के अनुसार सिकंदर लोधी नामक युवक रोज की तरह आज भी गाँव से मोटर साइकिल पर निकला था। वो थोड़ी दूर ही निकल पाया था कि एक स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोगों ने उसे नजदीक आकर टक्कर मार दी और फिर गोली मार दी और भाग गए। गोली लगते ही सिकंदर बाइक सहित सड़क पर गिर गया। टंकियों में उसका पूरा दूध सड़क पर फैल गया। हत्या की सूचना गाँव में पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन और गाँव वाले घटना स्थल की तरफ भागे। तत्काल मुरार थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने धर्मवीर और देशराज नामक युवकों पर हत्या के आरोप लगाए हैं हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews