BJP विधायक कमल पटेल का बेटा सुदीप फिर जिलाबदर, इन जिलों में प्रवेश पर पाबंदी

BJP विधायक कमल पटेल का बेटा सुदीप फिर जिलाबदर, इन जिलों में प्रवेश पर पाबंदी

हरदा। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक कमल पटेल के बेटे सुदीप पटेल 1 साल के लिए ज़िला बदर कर दिया गया है| कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी एस. विश्वनाथन द्वारा खिरकिया जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सुदीप पटेल को गुरुवार को जिलाबदर करने के आदेश जारी किये| सुदीप की पत्नी कोमल पटेल हरदा जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं।

कलेक्टर विश्वनाथन ने राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (ब) के तहत आदेश जारी कर सुदीप पटेल (32 वर्ष) पिता कमल पटेल निवासी बारंगा तहसील खिरकिया थाना छीपाबड़ को 1 वर्ष के लिए जिला हरदा एवं उससे लगे समीपवर्ती जिले होशंगाबाद, खंडवा, देवास, सीहोर, बैतूल की राजस्व सीमाओं से निष्कासित किया है। बता दें कि विधायक पटेल के पुत्र सुदीप पटेल पर जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे पहले भी एक बार सुदीप को जिलाबदर किया जा चुका है।

शिवराज सरकार में भी हो चुके हैं जिलाबदर

पूर्व की शिवराज सरकार में भी सुदीप को जिलाबदर किया गया था| तत्कालीन कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी श्रीकांत बनोठ ने 23 मई 2017 को भी सुदीप को जिलाबदर किया था। हाईकोर्ट से पटेल को राहत मिलने के बाद मामला ठंडा पड़ गया था। तब राज्य में भाजपा की सरकार होने से विधायक पटेल इस मामले में जमकर गरजे थे। यह आदेश जारी होने के बाद तत्कालीन कलेक्टर बनोठ का स्थानांतरण भी हो गया था। हालांकि बाद में यह निरस्त भी हो गया था। इस दौरान कमल पटेल अपनी ही पार्टी और शिवराज सिंह चौहान से नाराज बताये गए थे| हालाँकि बाद में यह मामला ठंडा पड़ गया था|

अलग-अलग थानों में 19 प्रकरण दर्ज
सुदीप के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में 19 प्रकरण दर्ज हैं। इसमें हरदा थाने में 5, छीपाबड़ थाने में 11, हंडिया थाने में 2, सिविल लाइन थाने में एक मामला दर्ज है। सुदीप के खिलाफ धारा 302, 201, 34, 307, 294, 506, 451, 353, 427, 452, 509, 107, 323, 116 (3), 120 (बी), एससी, एसटी एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पूर्व विधायक आरके दोगने ने भी सुदीप पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews