हरदा: मध्यप्रदेश के हरदा जिले से एक भीषण हादसे ही खबर सामने आई है। गुरुवार दोपहर को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। स्पीड इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे ही उड़ गये। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू की।
जानकारी अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सिराली थाना क्षेत्र अतंर्गत खुदिया और सिराली के बीच हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। तत्काल ही हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार अंदर फंसे दोनों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया
जानकारी अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सिराली थाना क्षेत्र अतंर्गत खुदिया और सिराली के बीच हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। तत्काल ही हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कार के अंदर फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला एवं इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया। लेकिन अस्पताल तक पहुंचने पर डॉक्टरों ने जब दोनों घायलों को देखा तो उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे में जिन दो युवकों की मौत हुई है उनकी पहचान की जा चुकी है। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय गौतम पिता पदम और 22 वर्षीय सर्वेश पिता विनोद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक ने हादसे से एक दिन पहले ही सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।





