हरदा कलेक्टर की कार्रवाई-390 डम्पर अवैध मुरूम जप्त

इस दौरान एसडीएम हरदा कुमार शानु देवड़िया, जिला खनिज अधिकारी आर.पी. कमलेश व तहसीलदार लविना घाघरे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
हरदा कलेक्टर की कार्रवाई-390 डम्पर अवैध मुरूम जप्त

HARDA NEWS : हरदा जिले में खनिज के अवैध भण्डारण, परिवहन और उत्खनन रोकने के लिए कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में लगातार कार्रवाई जारी हैं। इसी क्रम में राजस्व एवं खनिज विभाग के दल ने गुरूवार को हंडिया रोड़ पर बजाज शोरूम के पीछे अवैध रूप से एकत्र की गई लगभग 390 डम्पर अवैध मुरूम जप्त करने की कार्रवाई की। इस दौरान एसडीएम हरदा कुमार शानु देवड़िया, जिला खनिज अधिकारी आर.पी. कमलेश व तहसीलदार लविना घाघरे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

[dgv_vimeo_video id=”952022028″]

अवैध रूप से भंडारित 

एसडीएम कुमार शानु के अनुसार यह मुरूम रामभरोस पिता बद्री प्रसाद जाट, जगदीश पिता रामकरण राजपूत व सुरेंद्र पिता रामकरण राजपूत की भूमि पर अवैध रूप से भंडारित की गई थी। इस मामले में प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

रेत के अवैध परिवहन में शामिल ट्रेक्टर ट्रॉली भी जप्त
हंडिया तहसील के ग्राम सुरजना में लगभग 3 घन मीटर रेत का अवैध परिवहन करते हुए बिना नम्बर की 1 ट्रैक्टर ट्राली देखी गई, जिसे मौके पर ही रोक कर जप्ती की कार्रवाई की गई। वही ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर थाना हंडिया में रखवाई गई है।

हरदा से शिशिर गार्गव की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews