हरदा में मामूली बात पर विवाद, 2 युवकों पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

हरदा में मामूली से बात पर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। दोनों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
Harda

हरदा में मामूली बात पर दो पक्षों में वाद विवाद की स्थिति देखने को मिली। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि पांच युवकों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो युवकों को चाकू लगे हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह पूरा मामला बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात मिडिल स्कूल के पास का है। यहां कार निकालने की बात पर विवाद शुरू हुआ था। दर्शन यहां पंडाल और टेंट लगाने के लिए बैरिकेड लगाए गए थे। जिन्हें हटाने को लेकर वाद विवाद होने लगा।

कार निकालने पर हुआ विवाद

क्षेत्र में हुआ ये विवाद एक छोटी सी बात से शुरू हुआ। दरअसल मिडिल स्कूल के पास सिंधी कॉलोनी के कुछ युवा सिद्धिविनायक हनुमान मंदिर के पास दुर्गा पंडाल में टेंट लगाने को लेकर बातचीत कर रहे थे। तभी कुछ युवक वहां से कर में सवार होकर निकले। बैरीकेड्स को हटाने और कार निकालने की बात पर विवाद हो गया।

दो युवकों को लगे चाकू

पहले तो युवकों के बीच बहस बाजी हुई। लेकिन जब बात बढ़ी तब कार सवार युवकों ने मारपीट करना शुरू कर दी। इस दौरान पलाश लोकवाणी और निखिल असरानी पर चाकू से हमला कर दिया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं और इन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज देने के बाद रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हमला करने वाले दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। इनसे पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews