हरियाणा में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने 17 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 7 हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। साथ ही कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा 7 अगस्त 2026 इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
आदेश के अनुसार, आईएएस (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-12(1) के तहत, नगर निगम, फरीदाबाद के कमिश्नर के पद को आईएएस के सीनियर स्केल के समकक्ष घोषित किया गया है। प्रदीप अहलावत-II (HCS 2016) की पोस्टिंग के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। प्रभार छोड़ने के बाद वे मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट सौंपेंगे।
हरियाणा आईएएस अधिकारी तबादला सूची
- जी. अनुपमा (IAS 1991): हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता और उद्यमिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) का कार्यभार संभालेंगी।
- सीजी रजनी कांथन (IAS 2004): वित्त विभाग में कमिश्नर एवं सचिव, केंद्रीय परीक्षा समिति के सचिव और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के कमिश्नर एवं सचिव
- खेतमलिस मकरंद पांडुरंग (IAS 2007): सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के साथ-साथ खान एवं भूविज्ञान विभाग का कमिश्नर एवं सचिव । पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (PMDA) के सीईओ का पद भी संभालेंगे।
- दुश्मंत कुमार बेहेरा (IAS 2007): मानव संसाधन विभाग का कमिश्नर एवं सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग का कमिश्नर एवं सचिव ।
- राजीव रतन (IAS 2008): कार्मिक, प्रशिक्षण और संसदीय कार्य विभाग का सचिव, सतर्कता विभाग का पूछताछ अधिकारी और आपूर्ति एवं निपटान विभाग का महानिदेशक ।
- पंकज (IAS 2009): हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) का सचिव और हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (HPGCL) का प्रबंध निदेशक (MD) ।
- प्रभजोत सिंह (IAS 2010): परिवहन आयुक्त और हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग का सचिव।
- हेमा शर्मा (IAS 2010): कमिश्नर (करनाल डिवीजन), सेटलमेंट कमिश्नर (हरियाणा) और विशेष सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) ।
- डॉ. आदित्य दहिया (IAS 2011): निदेशक (सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग), विशेष सचिव (हरियाणा सरकार) और निदेशक (कला एवं सांस्कृतिक मामले) ।हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड और भविष्य के विभागों के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ।
- यशेंद्र सिंह (IAS 2011): कमिश्नर (नगर निगम, फरीदाबाद) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड)।
- धीरेंद्र खड़गटा (IAS 2012): निदेशक (चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, हरियाणा), विशेष सचिव (चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग) और निदेशक (राज्य परिवहन, हरियाणा)
- प्रदीप दहिया (IAS 2013): रोहतक के नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर अब कमिश्नर (नगर निगम, गुरुग्राम) और जिला नगर आयुक्त (गुरुग्राम) का पदभार संभालेंगे।
- प्रतिमा चौधरी (IAS 2013): विशेष सचिव (पशुपालन और डेयरी विभाग), सदस्य सचिव (हरियाणा राज्य महिला आयोग) और प्रबंध निदेशक (हरियाणा महिला विकास निगम लिमिटेड) ।
- सचिन गुप्ता (IAS 2018): अंबाला के डिप्टी कमिश्नर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा, अंबाला) का अतिरिक्त प्रभार ।
- रेनू सोगन (IAS 2019): पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रही रेनू सोगन को हरियाणा सरकार के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में विशेष सचिव।
- समवर्तक सिंह खंगवाल (IAS 2019): निदेशक (खान एवं भूविज्ञान, हरियाणा) और विशेष सचिव (खान एवं भूविज्ञान विभाग) ।निदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, हरियाणा) का अतिरिक्त प्रभार ।
- विवेक आर्य (IAS 2021): कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।
हरियाणा एचसीएस तबादला सूची
- योगेश कुमार मेहता (HCS 2004): राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण, हरियाणा के सचिव को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- विजेंदर हुड्डा (HCS 2013): चरखी दादरी के जिला परिषद के सीईओ और डीआरडीए के सीईओ।
- वीरेंद्र चौधरी (HCS 2013): कुरुक्षेत्र के जिला परिषद के सीईओ और डीआरडीए के सीईओ को कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी।
- पंकज कुमार (HCS 2014): कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कुरुक्षेत्र के जिला परिषद व डीआरडीए के सीईओ का प्रभार ।
- सुरेश कुमार (HCS 2019): चरखी दादरी का सिटी मजिस्ट्रेट ।
- मोनिका (HCS 2023): संयुक्त निदेशक (भविष्य विभाग, हरियाणा) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मौलिक शिक्षा विभाग, हरियाणा में संयुक्त निदेशक (प्रशासन और मध्याह्न भोजन) का अतिरिक्त प्रभार ।
- मनजीत कुमार (HCS 2023): संयुक्त आयुक्त (नगर निगम, रोहतक) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संपदा अधिकारी (HSVP, रोहतक) और भूमि अधिग्रहण अधिकारी (रोहतक) का अतिरिक्त प्रभार ।
Haryana IAS HCS Transfer order









