IAS Transfer : ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, 5 आईएएस अफसर इधर से उधर, जानें किसे क्या सौंपा जिम्मा?

Haryana IAS Transfer: हरियाणा सरकार ने अरुण कुमार को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रिंसिपल सेक्रेटरी और वित्त एवं आयोजना विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में तैनात किया गया है।
IAS Transfer 2026

हरियाणा में नौकरीशाही में फेरबदल किया गया है। राज्य की नायब सैनी सरकार ने 5 आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) और एक आईआरपीएस (भारतीय रेल कार्मिक सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। मंगलवार (27 जनवरी 2026) को चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आईएएस सुधीर राजपाल, (IAS 1990) को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) होम, जेल, क्रिमिनल इनवेस्टीगेशन की जिम्मेदारी दी गई है।

हरियाणा आईएएस तबादला सूची

  1. सुधीर राजपाल (IAS 1990): गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है।  पर्यावरण, वन और वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी पूर्ववत संभालते रहेंगे।
  2. डॉ. सुमिता मिश्रा (IAS 1990): गृह विभाग से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में वित्तीय आयुक्त की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  3. अरुण कुमार (IAS 1992): मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रिंसिपल सेक्रेटरी और वित्त एवं आयोजना विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। अब तक सीएमओ के साथ-साथ हरियाणा अरबन लोकल बॉडीज के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  4. साकेत कुमार (IAS 2005): कमिश्नर और सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, और सदस्य सचिव, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पद पर तैनात किया गया है।
  5. रामकुमार सिंह (IAS 2012): हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। पंचकूला मेट्रोपोलिटिन डवलपमेंट अथॉरिटी के एडिशनल सीईओ का भी जिम्मा सौंपा गया है
  6. विनय कुमार (IRPS 2015): नगर निगम पंचकूला में आयुक्त, जिला नगर आयुक्त, पंचकूला और हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन में ओएसडी बनाया गया है।

Haryana IAS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews