आयोग ने CET 2025 रिजल्ट पर मांगी आपत्तियां, बनाई ग्रीवांस रिज्यूलेशन कमेटी, जानिए कब तक आएगी रिपोर्ट

हरियाणा कर्मचारी आयोग द्वारा CET 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अगर आपने भी यह परीक्षा दी है और आपको रिजल्ट में कोई आपत्ति है तो आप इसे दर्ज कर सकते हैं। दरअसल आयोग ने इसके लिए ग्रीवेंस रेजोल्यूशन कमेटी बनाई है।
CET 2025 रिजल्ट

बीते दिन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने CET 2025 का रिजल्ट जारी किया था। अब इसके एक दिन बाद आयोग ने अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी हैं। इसकी जानकारी आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह द्वारा दी गई। हिम्मत सिंह ने जानकारी देते हुए लिखा कि जारी हुए परिणामों को लेकर अगर किसी उम्मीदवार को कोई भी आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर दर्ज कर सकते हैं। इसे लेकर आयोग ने एक ग्रीवेंस रेजोल्यूशन कमेटी बनाई है, जो आपके द्वारा भेजी गई शिकायतों पर जांच कर सप्ताह के भीतर आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

दरअसल शुक्रवार को हरियाणा कर्मचारी आयोग द्वारा CET परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया गया था, जिसमें 50% अभ्यर्थियों ने एग्जाम पास किया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर आयोग ने अब तक इसकी जानकारी नहीं दी है कि कितने प्रतिशत स्टूडेंट ने एग्जाम पास किया है।

महीने में अपनी रिपोर्ट बनाएगी कमेटी

जानकारी के मुताबिक जो कमेटी हरियाणा कर्मचारी आयोग द्वारा बनाई गई है, वह अभ्यर्थियों की आपत्तियों पर लगभग एक महीने में अपनी रिपोर्ट बनाएगी और इसके बाद आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके अलावा अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सभी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दिनांक 6.12.2025 एवं 7.12.2025 को भी आयोग कार्यालय में ग्रीवेंस हैंडलिंग टीम मौजूद रहेगी, जो अभ्यर्थियों की आपत्तियां सुनेगी। दरअसल अगर आप भी आपत्ति दर्ज करवाना चाहते हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं।

12 लाख 50 हजार युवाओं ने दी थी परीक्षा

बता दें कि बीते दिन 50% युवाओं ने इस एग्जाम को क्लियर किया है। लगभग 4 महीने पहले 26 और 27 जुलाई को हरियाणा कर्मचारी आयोग द्वारा CET 2025 का एग्जाम लिया गया था, जिसमें 12 लाख 50 हजार युवाओं ने भाग लिया था। हालांकि इनमें से मात्र 50% कैंडिडेट ही पास हो सके, जबकि 6 लाख से ज्यादा युवा इस एग्जाम को पास नहीं कर सके। अब भविष्य में जब भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे जाएंगे, यह युवा अप्लाई कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक हरियाणा में जल्द ही तृतीय श्रेणी के करीब 30,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। युवा इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews