Hindi News

सीएम नायब सिंह सैनी ने जारी की लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं क़िस्त, हिमाचल और पंजाब सरकार पर कसा तंज

Written by:Atul Saxena
Published:
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं क़िस्त जारी करने के साथ ही 18 सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के माध्यम से 1146 करोड़ 73 लाख रुपये की राशि 35 लाख 62 हजार लाभार्थियों के खातों में डाली है।
सीएम नायब सिंह सैनी ने जारी की लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं क़िस्त, हिमाचल और पंजाब सरकार पर कसा तंज

cm nayab singh Saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज शुक्रवार को लाडो लक्ष्मी योजना की सातवी क़िस्त जारी करते हुए लाभार्थी महिलाओं  के खातों में 205 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की, उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है औए हमारी सरकार इस विजन को पूरा कर रही है

योजना की राशि जारी करने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा आज हमने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 9 लाख 76 हजार बहनों के खातों में सातवीं क़िस्त के 205 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किये हैं उन्होंने बताया इस राशि की मिलकर अब तक हमारी सरकार बहनों के खातों में 1415 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर चुकी है।

सीएम सैनी ने कहा लाडो लक्ष्मी योजना हमारे घोषणा पत्र का एक प्रमुख बिंदु है और इस पर हम गंभीर हैं, उन्होंने कहा पार्टियाँ घोषणा तो कर देती हैं और फिर सत्ता में आने के बाद घोषणा को लागू करने के लिए 5 साल का हवाला आदते हुए टालमटोल करती है और फिर स्थिति ऐसी आती कि लोग भूल जाते थे जिसका परिणाम ये होता कि योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल पाता था , अगली बार फिर नई घोषणा जनता उन्हें फिर चुन लेती थी लेकिन नतीजा वही रहता था।

हिमाचल और पंजाब सरकार पर निशाना 

उन्होंने कहा कि मैं ये बात प्रमाण के साथ कह रहा हूँ, हमारे पडोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और पंजाब को ही देख लीजिये इन सरकारों की पार्टियों ने बहनों को आर्थिक रूप से अशक्त करने की बातें कही थीं लेकिन सरकार बनाने के बाद उन्हें आज तक एक पैसा भी नहीं दिया केवल राजनीति की, लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी नहीं है , हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा कर रही है।

लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा में वृद्धि 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष में लाभार्थी बहनों के लिए आय सीमा का दायरा भी बढाया है अभी तक ये 1 लाख रुपये थी जिसे बढाकर 1 लाख 80 हजार रुपये किया गया है, उन्होंने बताया कि हमने योजना का बजट 5 हजार करोड़ रुपये से बढाकर 6500 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews