
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज शुक्रवार को लाडो लक्ष्मी योजना की सातवी क़िस्त जारी करते हुए लाभार्थी महिलाओं के खातों में 205 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की, उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है औए हमारी सरकार इस विजन को पूरा कर रही है
योजना की राशि जारी करने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा आज हमने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 9 लाख 76 हजार बहनों के खातों में सातवीं क़िस्त के 205 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किये हैं उन्होंने बताया इस राशि की मिलकर अब तक हमारी सरकार बहनों के खातों में 1415 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर चुकी है।
सीएम सैनी ने कहा लाडो लक्ष्मी योजना हमारे घोषणा पत्र का एक प्रमुख बिंदु है और इस पर हम गंभीर हैं, उन्होंने कहा पार्टियाँ घोषणा तो कर देती हैं और फिर सत्ता में आने के बाद घोषणा को लागू करने के लिए 5 साल का हवाला आदते हुए टालमटोल करती है और फिर स्थिति ऐसी आती कि लोग भूल जाते थे जिसका परिणाम ये होता कि योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल पाता था , अगली बार फिर नई घोषणा जनता उन्हें फिर चुन लेती थी लेकिन नतीजा वही रहता था।
हिमाचल और पंजाब सरकार पर निशाना
उन्होंने कहा कि मैं ये बात प्रमाण के साथ कह रहा हूँ, हमारे पडोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और पंजाब को ही देख लीजिये इन सरकारों की पार्टियों ने बहनों को आर्थिक रूप से अशक्त करने की बातें कही थीं लेकिन सरकार बनाने के बाद उन्हें आज तक एक पैसा भी नहीं दिया केवल राजनीति की, लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी नहीं है , हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा कर रही है।
लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा में वृद्धि
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष में लाभार्थी बहनों के लिए आय सीमा का दायरा भी बढाया है अभी तक ये 1 लाख रुपये थी जिसे बढाकर 1 लाख 80 हजार रुपये किया गया है, उन्होंने बताया कि हमने योजना का बजट 5 हजार करोड़ रुपये से बढाकर 6500 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
#WATCH | Chandigarh: Haryana CM Nayab Singh Saini says, "Our government is working transparently to ensure that beneficiaries in the state receive benefits directly into their accounts under various schemes. Today, we released the seventh instalment of the Lado Laxmi Yojana. I am… pic.twitter.com/qNkq0si97c
— ANI (@ANI) May 8, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

