सुबह-सुबह हिली हरियाणा की धरती, सोनीपत में 2.8 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके

सोनीपत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 2.8 मापी गई। 3 दिन पहले 3.5 की तीव्रता के साथ झटके महसूस हुए थे।
Haryana

हरियाणा राज्य के सोनीपत शहर के लोगों की सुबह दहशत से भरी रही। सोमवार को यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। खबरों के मुताबिक इसका केंद्र नॉर्थ दिल्ली रहा।

प्रारंभिक सूचना के आधार पर सुबह 8.44 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोनीपत के साथ दिल्ली से सटे हरियाणा के क्षेत्र में इसका असर देखने को मिला। लोगों को जैसे ही झटके महसूस हुए वो अपने अपने घरों से बाहर निकल गए।

हरियाणा में भूकंप के झटके

नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सोनीपत और दिल्ली के पास हरियाणा के इलाकों में भूकंप महसूस किया गया। अब तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

तीन दिन पहले भी आए थे झटके

तीन दिन पहले भी सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई थी। 12:49 पर यह झटके महसूस किए गए थे जिसका केंद्र सोनीपत के गोहाना में जमीन से 5 किलोमीटर अंदर था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews