हरियाणा शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव 2026: डेटा वेरिफिकेशन व ऑथेंटिकेशन का शेड्यूल जारी, 1 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया, 30 को अंतिम मेरिट सूची

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने टीचर ट्रांसफर ड्राइव-2026 के लिए डेटा वेरिफिकेशन, ऑथेंटिकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है।
transfer 2026

transfer

हरियाणा के शिक्षकों के लिए काम की खबर है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया 2026 के तहत शिक्षकों के डेटा सत्यापन और आपत्तियों का पूरा कार्यक्रम जारी किया है। यह प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त कर समाप्त होगी। इसके आधार पर आगे ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू होगी।

शेड्यूल के मुताबिक, शिक्षक एक से सात अगस्त तक एमआईएस पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी जानकारी अपडेट व सत्यापित करेंगे। 29 और 30 अगस्त को स्कोर और टेन्योर की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।  ध्यान रहे मेरिट पॉइंट्स एवं कार्यकाल की गणना के लिए 31 जुलाई 2026 को कट-ऑफ तिथि माना जाएगा।

इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (डीईईओ) को निर्देश जारी किए हैं। कि वे निर्धारित समय के भीतर एमआईएस पोर्टल पर अपना पूरा डेटा सही ढंग से अपडेट और सत्यापित करें। यदि बाद में किसी प्रकार की गलत जानकारी या विसंगति पाई जाती है तो संबंधित शिक्षक, मुख्याध्यापक या प्रधानाचार्य के खिलाफ शिक्षक तबादला नीति-2026 और सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • 1 से 7 अगस्त 2026 : MIS पोर्टल पर  व्यक्तिगत/सेवा संबंधी जानकारी अपडेट और सत्यापित
  • 8 से 9 अगस्त: सभी शिक्षकों के स्कोर और टेन्योर का प्रकाशन।
  • 10 से 14 अगस्त: शिक्षक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
  • 15 से 21 अगस्त: जिला स्तरीय समिति द्वारा दावों/आपत्तियों पर निर्णय।
  • 22 अगस्त: जिला समिति के निर्णय प्रकाशित होंगे।
  • 23 से 25 अगस्त: राज्य स्तरीय समिति के समक्ष आपत्ति दर्ज करने का अवसर।
  • 26 से 28 अगस्त : राज्य स्तरीय समिति द्वारा निर्णय।
  • 29 से 30 अगस्त: फाइनल स्कोर और टेन्योर लिस्ट जारी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews