छात्रों के लिए खबर, हरियाणा में एक मई को सभी स्कूलों में छुट्टी, जानें मई महीने में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?

हरियाणा सरकार के कैलेंडर के अनुसार 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश रहेगा। यह आदेश सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में लागू रहेगा।
School Holiday

छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा सरकार ने 1 मई 2026 (शुक्रवार) को बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। इस संबंध में शिक्षा विभाग एक पत्र भी जारी किया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह एक गजटेड (सार्वजनिक) अवकाश है, इसलिए सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

यह छुट्टी सरकारी/निजी सीबीएसई/आईसीएसई/माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा। यदि इस दिन छात्रों को स्कूल बुलाया जाता है, तो आदेशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल मुखिया की होगी।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर के भी अनुसार 1 मई 2026 (शुक्रवार) को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी परिषद संचालित एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 1 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहे हैं, जिसके चलते सभी स्कूल बंद रहेंगे। छत्तीसगढ़ में 22 अप्रैल 2026 से गर्मी की छुट्टियों के चलते स्कूल बंद हैं।

मई में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

  • 1 मई (शुक्रवार): बुद्ध पूर्णिमा / मजदूर दिवस (मई दिवस)
  • ​3 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • ​10 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • ​17 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • ​24 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • ​25 मई (सोमवार): महाराणा प्रताप जयंती (कुछ राज्यों में अवकाश)
  • ​27 मई (बुधवार): बकरीद (ईद-उल-जुहा) – चांद के अनुसार
  • ​31 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews