IAS Transfer : नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 20 आईएएस अफसरों के हुए तबादले, कईयों को अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

आईएएस विकास गुप्ता को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और विजय सिंह दहिया को खेल विभाग का आयुक्त एवं सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IAS Transfer 2025

Haryana IAS Transfer : हरियाणा में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। इसमें कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।इसमें चार जिलों के उपायुक्त भी बदले गए हैं। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है।

हरियाणा आईएएस अफसरों के तबादले

  • केंद्र प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS विकास गुप्ता (1992 बैच) को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव
  • IAS महेंद्र पाल (2017 बैच) हिसार DC
  • IAS अनीश यादव (2014 बैच) को विकास एवं पंचायत विभाग का निदेशक
  • रवि प्रकाश गुप्ता को हिसार मंडल आयुक्त ।
  • अरुण कुमार गुप्ता, IAS (1992) को अतिरिक्त मुख्य सचिव नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार । मुख्य मंत्री, हरियाणा के प्रधान सचिव भी रहेंगे।
  • विजय सिंह दहिया को आयुक्त एवं सचिव, हरियाणा सरकार, खेल एवं युवा मामले विभाग का अतिरिक्त प्रभार ।
  • अमित कुमार अग्रवाल को आयुक्त एवं सचिव, हरियाणा सरकार, पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार
  • फूल चंद मीणा को आयुक्त एवं सचिव, मानव संसाधन विभाग के साथ-साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार ।
  • जे. गणेसन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण , महानिदेशक, मुख्य प्रशासक, हरियाणा आवास बोर्ड, प्रबंध निदेशक, HARTRON, और प्रबंध निदेशक, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां ।
  • अशोक कुमार मीणा को महानिदेशक, शहरी स्थानीय निकाय, हरियाणा और इस विभाग के सचिव का प्रभार।
  • पंकज को सचिव हरियाणा सरकार, कार्मिक, प्रशिक्षण और संसदीय कार्य विभाग के साथ-साथ जांच अधिकारी, सतर्कता, हरियाणा , और महानिदेशक, आपूर्ति एवं निपटान, हरियाणा का पदभार ।
  • डॉ. आदित्य दहिया को प्रबंध निदेशक, हरियाणा राज्य औद्योगिक और आधारभूत संरचना विकास निगम (HSIIDC) और प्रबंध निदेशक, हरियाणा वित्तीय निगम ।
  • आईएएस विक्रम को  प्रबंध निदेशक, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (DHBVN)
  • आईएएस सुश्री प्रीति को उपायुक्त, यमुनानगर
  • आईएएस महेंद्र पाल को उपायुक्त, हिसार

Haryana IAS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews