IAS Transfer 2025 : फिर हुए आईएएस अफसरों के तबादले, 2 जिलों के डीसी बदले, यहां देखें लिस्ट

हरियाणा सरकार ने दो जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले दिए हैं। नूंह के डिप्टी कमिश्नर आईएएस विश्राम मीणा को सीएम सिटी कुरुक्षेत्र का डिप्टी कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IAS Transfer 2025

हरियाणा में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने तत्काल प्रभाव से 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें दो जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) भी बदले गए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीन आईपीएस और दो एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

हरियाणा आईएएस अफसरों के तबादले

  • 2017 बैच के आईएएस विश्राम कुमार मीणा को डिप्टी कमिश्नर कुरुक्षेत्र नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व आईएएस मीणा नूंह के डिप्टी कमिश्नर और सीईओ मेवात डेवलपमेंट एजेंसी के पद पर कार्यरत थे।
  • 2018 बैच के आईएएस सचिन गुप्ता को डिप्टी कमिश्नर रोहतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे 2012 बैच के आईएएस धर्मेंद्र सिंह की जगह लेंगे। इससे पहले गुप्ता एचएसवीपी पंचकूला के एडमिनिस्ट्रेटर और अर्बन एस्टेट पंचकूला के अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनात थे।
  • 2018 बैच के आईएएस अखिल पिलानी को डिप्टी कमिश्नर नूंह और सीईओ, मेवात डेवलपमेंट एजेंसी का पदभार दिया गया है। इससे पूर्व वे यमुनानगर नगर निगम के कमिश्नर और जिला नगर आयुक्त थे।

IAS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews