Transfer News : 8 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी ?

Haryana IPS-HPS Transfer : हरियाणा सरकार ने 2 आईपीएस और 6 हरियाणा पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। आईए जानते हैं डिटेल्स...
Transfer

हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति के साथ राज्य सरकार ने 31 दिसंबर 2025, बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2 और हरियाणा पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों (HPS) के तबादले किए हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी गंगा राम पुनिया को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। वहीं, नरेंद्र बिजारनिया को करनाल के पुलिस अधीक्षक का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा हरियाणा पुलिस सेवा के जीत बेनीवाल, सुशील कुमार, मोनिका, मुनीश सहगल, अनिल कुमार और शाकिर हुसैन को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नए डीजीपी होंगे अजय सिंघल

बता दें कि नवनियुक्त डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) अजय सिंघल (1992 बैच) 1 जनवरी 2026 से औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभालेंगे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस महकमे में और भी प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ओपी सिंह (हरियाणा कार्यवाहक डीजीपी) 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने अजय सिंघल को डीजीपी पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

HARYANA IPS-HPS TRANSFER ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews