ग्रामीण अध्यक्ष ,जिला प्रवक्ता सहित ग्वालियर में 200 इस्तीफे,शहर जिला अध्यक्ष ने कहा सोचूँगा

ग्रामीण अध्यक्ष ,जिला प्रवक्ता सहित ग्वालियर में 200 इस्तीफे,शहर जिला अध्यक्ष ने कहा सोचूँगा

अतुल सक्सेना //ग्वालियर।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके गढ़ ग्वालियर में भी इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। एक के बाद एक सिंधिया समर्थक नेताओं के इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया है। ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, जिला सचिव एवं जिला प्रवक्ता दिनेश शर्मा सहित 200 कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया । खास बात ये है कि जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने इस्तीफा नहीं दिया उन्होंने कहा सोचूँगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद देश सहित मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में सिंधिया के इस्तीफे के बाद लगातार इस्तीफे शुरू हो गए हैं। जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर में ये कहते हैं इस्तीफा दे दिया कि कांग्रेस में हमारे मुखिया और हमारे नेता सिंधिया जी का अपमान हो रहा था इसलिए इससे दुखी होकर मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूँ। उधर जब एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने शहर जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि वो सोचेंगे फिर तय करेंगे। उधर सिंधिया समर्थक जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि मैं कांग्रेस का था , कांग्रेस में हूँ और कांग्रेस में ही रहूँगा। वहीं एक अन्य जिला प्रवक्ता एवं जिला सचिव दिनेश शर्मा ने अपने 200 कार्यकर्ताओं के साथ सिंधिया में आस्था जताते हैं कांग्रेस छोड़ दी। इस्तीफा। देने वालों में उनके साथ कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अखिल शर्मा, सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष सूरज शर्मा सहित तमाम पाधिकारी शामिल हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews