अनियंत्रित होकर टैक्टर-ट्राली पलटने से 3 की मौत, दुल्हन समेत कई घायल, मची चीख-पुकार

अनियंत्रित होकर टैक्टर-ट्राली पलटने से 3 की मौत, दुल्हन समेत कई घायल, मची चीख-पुकार

शाजापुर. मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार टैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकी दुल्हन समेत कई घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चे और एक पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग दुल्हन को लेकर गांव जा रहे थे , तभी बीच में ये हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।वही मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल पता नही लग पाया है कि हादसा कैसे हुआ, लेकिन शुरुआती जांच में हादसा तेज रफ्तार के कारण बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, हादसा शाजापुर जिले के बेरछा में हुआ है। यहां शाजापुर के ग्राम बजाहेड़ा से वधू पक्ष के लोग 50 लोग दो वाहनों से देवास जिले के जामगोद के खेरिया में विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। अभी बारात शाजापुर से करीब 20 किलोमीटर दूर देवास जिले के टोंकखुर्द के गांव बालोन के पास पहुंची ही थी तभी यहां बिरगोद घाटी उतरते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ड्राइवर ने ब्रेक लगाए तो ट्राॅली एक पेड़ से जा टकराई और पलटी खाकर काफी दूर पहुंच गई। ट्रॉली के नीचे आने से 2 बच्चे और एक बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिन्हें शाजापुर जिला अस्पताल रैफर किया गया। शाजापुर में एक की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था जिसके कारण उसका नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर की ट्राली पलट गयी | हादसे के दौरान ट्रैक्टर में सवार लोग घबरा गए और चिल्लाने लगे| वहां बावजूद लोगो ने किसी तरह उनको बाहर निकाला और इस घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस तक पहुंचाई |जिसके बाद मौके पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और तीनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews