कांग्रेस को बड़ा झटका, सिंधिया समर्थक 500 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा !

ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल/ग्वालियर। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद एक ओर जहां पार्टी डैमेज कंट्रोल में लगी है, वहीं बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं के कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला जारी है। ताज़ा खबर के मुताबिक ग्वालियर में सिंधिया समर्थक करीब 500 कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा दे दिया है। साथ ही सिंधिया का समर्थन करने वाले 60 से अधिक कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ने छह साल के लिये निलंबित कर दिया है।

इस बीच सिंधिया समर्थक 16 विधायकों की पहेली भी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। बेंगलुरू में ठहरे इन विधायकों से न तो कांग्रेस का संपर्क हो पा रहा है नहीं ही उनके परिजनों का। इसे लेकर विधायक मनोज चौधरी के भाई ने तो सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका भी दाखिल कर दी है। एक तरफ जहां कांग्रेस लगातार बीजेपी पर आरोप लगा रही है कि उसने इन विधायकों को बंधक बनाया हुआ है वहीं बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस अपने ही विधायकों को संभाल नहीं पा रही। इसे लेकर अब विधानसभा अध्यक्ष ने भी राज्यपाल को पत्र लिखा है और लापता विधायकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews