ग्वालियर सांसद ने दिए 71 लाख, विधायक और पूर्व MLA ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

ग्वालियर सांसद ने दिए 71 लाख, विधायक और पूर्व MLA ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार की मदद के साथ साथ अब जन प्रतिनिधि भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने विवेक नारायण शेजवलकर ने शहर को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरे लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतू अपनी सांसद निधि से 70 लाख रुपए का चेक कलेक्टर को सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने अपने वेतन का एक लाख रुपए का एक और चेक अलग से कलेक्टर को सौंपा। सांसद के अलावा ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक भारत सिंह ने 15 लाख रुपये औएक महीने का वेतन देने की घोषणा की वहीं ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने भी अपने पिछले दो महीने का वेतन देने की घोषणा की है।

ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद शेजवलकर ने मोती महल स्थित स्मार्ट सिटी कंपनी के कंट्रोल कमांड सेंटर में ग्वालियर शहर में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन व नगर निगम द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । समीक्षा बैठक के दौरान सांसद शेजवलकर ने लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों को जरूरी सुविधाओं के लिए अपनी संसद निधि से 70 लाख रुपये का चेक कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपा इसके अलावा उन्होंने अपने वेतन से एक लाख रुपये का एक और चेक भी कलेक्टर को सौंपा।

विधायक भारत सिंह कुशवाह ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिए 15 लाख और एक माह का वेतन

कोरोना संक्रमण में आमजन के स्वास्थ्य रक्षा के लिए ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के भाजपा विधायक भारत सिंह कुशवाह ने अपनी विधानसभा के लोगों के लिए 15 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की है। उनका कहना है कि वेंटीलेटर, सेनेटाइजर, मास्क सहित खाने पीने की अन्य जरूरी आवश्यकताओं के लिए यह राशि खर्च की जाएगी। यह राशि विधायक विकास निधि से खर्च की जाएगी। विधायक ने अपना एक माह का मूल वेतन मुख्यमंत्री सहायता राहत कोष में जमा कराने की घोषणा की है। उधर ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने कलेक्टर को पत्र लिखकर अपना पिछले 2 महीने के वेतन का चेक और गरीबों और जरूरतमंदों के लिए 200 आटे के पैकेट और खाद्य सामग्री देने की बात कही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews