तेल टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, माता-पिता समेत 2 मासूमों की दर्दनाक मौत

तेल टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, माता-पिता समेत 2 मासूमों की दर्दनाक मौत

बड़वानी।

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में आज रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया । यहां एक तेज रफ्तार टैंकर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी , जिसमें दो बच्चों समेत माता-पिता की दर्दनाक मौत हो गई। वही दो मासूम घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा । फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

घटना जिले के सेंधवा के बड़ी बिजासन घाट में पर हुई है।यहां आज सुबह महाराष्ट्र की तरफ जा रहे तेल से भरे एक तेज रफ्तार टैंकर ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों समेत माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।बताया जा रहा है कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है, टैंकर अपनी लेन को तोड़ दूसरी ओर पहुंच गया और बाइक सवार परिवार को रौंद दिया।सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।हादसे के बाद से चालक फरार है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews