सिंधिया पर कांग्रेस के निशाने के बाद ग्वालियर चंबल के इस दिग्गज ने दिया करारा जवाब

सिंधिया पर कांग्रेस के निशाने के बाद ग्वालियर चंबल के इस दिग्गज ने दिया करारा जवाब

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

मध्यप्रदेश में प्रस्तावित 27 सीटों पर उपचुनावों की तारीखों का भले ही अभी एलान नहीं हुआ हो लेकिन भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने एक दूसरे पर जुबानी हमले तेज कर दिये हैं। कांग्रेस के निशाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं और वो उन्हें हर मुद्दे पर घेर रही है। हालांकि भाजपा का हर नेता इसका माकूल जवाब दे रहा है और इस बार ग्वालियर चंबल संभाग के इस दिग्गज नेता ने कांग्रेस को जवाब दिया है।

पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस सवाल उठा रही है कि कांग्रेस में रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते थे, सड़कों पर उतरने की धमकी देते थे तो अब क्या हुआ अब क्यों नहीं उतरते सड़कों पर? अब कई नहीं किसानों, युवाओं की बात करते? कांग्रेस के इस सवाल का करारा जवाब ग्वालियर चंबल संभाग के दिग्गज नेता, मुरैना सांसद एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया है। शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री तोमर ने कांग्रेस के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय वो मुद्दे विद्यमान थे, इसलिए सिंधिया जी ने विरोध किया थे, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है हमारी सरकार जनकल्याण के काम में लगी हुई है, सभी वर्गों के हित का ख्याल रखा जा रहा है, इसीलिए विरोध की कोई बात ही नहीं है।

सिंधिया की ग्वालियर चंबल से दूरी के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा ” आएंगे चिंता मत करो”। सिंधिया के सामने अभी और कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाँ बिल्कुल अभी कार्यक्रम बन रहा है सभी लोग मिलकर कार्यक्रम करेंगे। उधर केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों खेमों में हलचल तेज हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews