परवेज खान/शिवपुरी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के सड़क पर उतरने के बयान पर चल रहा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोई न कोई नेता एक न एक ऐसी टिप्पणी कर देता है कि एक बार फिर आग में घी पड़ जाता है और कांग्रेस के भीतर समन्वय की बातें करने वालों की बातों पर पानी फिर जाता है।ताजा मामले मे शुक्रवार को शिवपुरी दौरे पर आए मिर्ची बाबा ने अब सिंधिया की बात को बिल्कुल जायज ठहराया है और कहा है कि वचन पत्र में दी गई हर बात को पूरा करना सरकार की जवाब देही है और सिंधिया ने ऐसा कोई गलत बयान नहीं दिया। अगर सिंधिया सड़क पर उतरते हैं तो उनके साथ पूरे देश के बीस हजार बाबाओं को लेकर मैं खुद सङक पर उतरूगा। मिर्ची बाबा यानि वैराग्यनंद वही बाबा है जो पहले भी विवादों में फंस चुके हैं। लोकसभा चुनाव में उन्होंने भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह की जीत का दावा किया था और कहा था कि यदि दिग्विजय नहीं जीते तो वह 16 जून को भोपाल के बड़े तालाब में जल समाधि ले लेंगे। हालांकि बाद में बाबा ने अपनी बात को पूरा नहीं किया और भाजपा ने बाबा का मजाक उड़ाते हुए उन्हें प्रतीकात्मक रूप से उनके पोस्टर को जल समाधि दिलाई थी। अब बाबा का यह बयान एक बार फिर सिंधिया के पक्ष में चल रही बयानबाजी को बढायेगा और सरकार के लिए मुसीबत बन सकता है।
अब सिंधिया के समर्थन में बीस हजार बाबाओं को उतारने का दावा

ताजा खबरें
View More →रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत बड़वानी में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 1753 पौधे किए जब्त, आरोपी फरार, तलाश जारी एक्शन में RBI, अक्टूबर में 3 बैंकों पर प्रतिबंध और एक पर लगा जुर्माना, कई फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें