‘खुश रहिए’, मां ने कोरोना मरीजों के लिए बनाया खाना, बच्चे ने डब्बों पर लिखा ये प्यारा मैसेज

कोरोना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  कोरोना काल के इस दर्द और भय (fear) के माहौल में किसी का छोटा सा प्रयास भी बहुत अधिक महत्व (importance) रखता है। ऐसा ही एक प्रयास इस बच्चे (kid) ने किया जो बेहद प्रशंसनीय (appreciable) और दिल को छूने वाला (heart-touching) है। इन दिनों सोशल मीडिया (social media) पर एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है जिसमें एक बच्चा खाने के डब्बों पर एक खास मैसेज लिखता नजर आ रहा है। फोटो के साथ लिखे गए कैप्शन में लिखा है कि ये खाना इस बच्चे की मां ने कोविड मरीजों के लिए बनाया था। खाने को डब्बों में बंद करने के बाद भेजने से पहले इस बच्चे ने डब्बों पर लिखा “खुश रहिए” और इसके आगे उसने एक स्माइली भी बनाया।

यह भी पढ़ें… राजगढ़ में कोरोना काल में शादी रचाना युवक को पड़ा महंगा, पॉजिटिव होने के बाद गई जान

लेखक और स्क्रीन राइटर अद्वैता काला ने अपने ट्विटर अकाउंट से ये तस्वीर शेयर की और लिखा, ” फेसबुक से प्राप्त हुआ- ये दिल को छू लेने वाला प्रयास है… सेवाएं हर आकार में आती हैं और हर प्रयास मायने रखता है। इस छोटे बच्चे ने अपनी माँ द्वारा कोरोना मरीजों के लिए तैयार किये गए खाने पर लिखा, “खुश रहिए।”

https://twitter.com/AdvaitaKala/status/1394347515026104323?s=19

यह भी पढ़ें… बैतूल: पिता की याद में इस विधायक ने शुरु की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा

17 मई को शेयर किए गए इस ट्वीट पर अब तक 2,600 लाइक्स और बहुत सारे रीट्वीट आ चुके हैं। इनमें से एक कमेंट में लिखा था, ” ये बच्चा तनाव के लिए डॉक्टर है, ईश्वर करे ये अपना प्यार यूं ही बांटता रहे।” तो वहीं दूसरे कमेंट में लिखा गया, ” इन जैसे बच्चों को देखकर भविष्य के लिए उम्मीद मिलती है कि आने वाला समय अच्छे हाथों में होगा।”

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews