Bengal Election 2021: भाजपा ने लगाए टीएमसी पर हिंसा के आरोप, मेदिनीपुर में पोलिंग एजेंट पर हमला

bengal voting

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल (west bengal) में आज विधानसभा चुनाव (assembly election) हेतु चार जिलों की 30 सीटों पर मतदान (voting) हो रहे हैं। ऐसे में पूरे देश की नज़रें आज बंगाल चुनाव पर ही टिकी हैं। सुबह 9:30 बजे तक बंगाल में 15.72 फीसद मतदान हो चुके हैं। बूथों (booths) पर सुबह से ही वोटिंग के लिए भीड़ जुट गई थी। मतदान करने पहुंची भीड़ के बीच हिंसा (violence) की बात भी सामने आ रही है।

भाजपा का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम मेदिनीपुर में भाजपा के पोलिंग एजेंट पर हमला कर दिया। जिसमें पोलिंग एजेंट ज़ख्मी हो गया और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। इतना ही नहीं भाजपा नेता तन्मय घोष की कर पर भी हमला किया गया और तोड़ फोड़ के बीच उनपर हिंसात्मक रुख अपनाया गया। डेबरा से भाजपा उम्मीदवार भारती घोष ने भी टीएमसी पर उनके पोलिंग एजेंट को बूथ पर जाने से रोकने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें… Promotion: MP के कई पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा, मिली पदोन्नति, बढ़ा पदनाम

ज्ञात हो कि आज बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में नंदीग्राम सीट सबसे अहम है और पूरे देश की निगाहें इस सीट पर टिकी हुई हैं। इस सीट पर खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सुवेन्दु अधिकारी आमने-सामने हैंम ये कहना गलत नहीं होगा कि बंगाल की ये सीट चुनाव के नज़रिए से हॉट सीट बानी हुई है। सुवेंदु ने पिछले साल ही दिसम्बर में तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता अपनाई थी।ऐसे में इस साल चुनाव में उनका टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी के सामने खड़े होना काफी दिलचस्प है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews