भोपाल फुट ओवर ब्रिज मामले में जांच दल गठित, रेल मंत्री पीयूष गोयल को दी जानकारी

भोपाल फुट ओवर ब्रिज मामले में जांच दल गठित, रेल मंत्री पीयूष गोयल को दी जानकारी

जबलपुर। संदीप कुमार।

भोपाल रेल्वे स्टेशन में हुए हादसे को पश्चिम मध्य रेल्वे ने दुखद हादसा बताया है लिहाजा इसके लिए एक जांच टीम गठित की गई है। जो कि घटना की पूरी जांच करेगी। वही पश्चिम मध्य रेल्वे ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को भी इस घटना को लेकर जानकारी दे दी है। पश्चिम मध्य रेल्वे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रियंका दीक्षित के मुताबिक इस हादसे में घायलों हुए 8 लोगो को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है वही मौके पर डीआरएम भोपाल सहित रेल्वे के अन्य अधिकारी मौजूद है।इधर एतिहातन तौर पर भोपाल रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर रेल का परिचालन कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।बताया जा रहा है कि आज सुबह अचानक ही प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 को जोड़ने वाला फुट ओवर ब्रिज के रेम्प का एक हिस्सा टूट गया था जिसमे की 8 लोग घायल हुए है।हालांकि इस हादसे में ट्रेन का अवागमन किसी भी तरह से प्रभावित नही हुआ है।इधर हादसे में घायल हुए लोगो को राज्य सरकार ने जहाँ आर्थिक मदद देने का एलान किया है वही रेल्वे प्रशासन ने इसको लेकर किसी भी तरह की बात नही की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews