भोपाल 31 मार्च तक लॉकडाउन

भोपाल 31 मार्च तक लॉकडाउन

भोपाल। कोरोना महामारी के मद्देनजर रखते हुए भोपाल जिले को 31 मार्च तक लाक डाउन कर दिया गया है । दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश हैं कि किसी भी स्थान पर एक भी कोरोना का मामला आने पर उस स्थान को 31 मार्च तक लाकडाउन किया जाए और भोपाल में एक मामला पॉजिटिव आ चुका है। इसलिए भोपाल को 31 मार्च तक के लिए लाकडाउन कर दिया गया है ।इस संबंध में जल्द निर्देश जारी होने वाले हैं ।

भोपाल की संभाग आयुक्त श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि चिकित्सा की समुचित व्यवस्था प्रशासन के द्वारा की गई है इसलिए किसी भी प्रकार से घबराएं नहीं केवल संक्रमित होने से ही इसका बचाव संभव है और यह बड़ी आसानी के साथ संभव है ।थोड़ा सा संयम और सावधानी हमें इस महामारी से बचा सकती है। भोपाल में चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews