Hindi News

ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, एक साथ हुए 42 IAS और 12 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

Published:
मध्यप्रदेश में 40 से अधिक आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। 12 एसएएस अफसरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद पर भेजा गया है?
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, एक साथ हुए 42 IAS और 12 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। डॉ मोहन यादव की सरकार ने एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 42 और राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। तबादले और नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग में 27 जनवरी की रात आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के तहत रायसेन, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, देवास, श्योपुर, बड़वानी, सीहोर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। प्रबंध संचालक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। देवास और उज्जैन के अपर कलेक्टर भी बदले गए हैं। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के उपसचिव के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।

11 जिलों को मिले नए कलेक्टर (MP IAS Transfer Order)

नेहा मारव्या सिंह को डिंडोरी कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। टीकमगढ़ में विवेक श्रोत्रि,  सतना में सतीश कुमार एस, रायसेन में अरुण कुमार विश्वकर्मा, खंडवा में ऋषव गुप्ता, खरगोन में भव्या मित्तल, बुरहानपुर में हर्ष सिंह, देवास में ऋतु राज, श्योपुर में अर्पित वर्मा, सीहोर में बाला गुरु, बड़वानी में गुंचा सनोबर को कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक के पद पर भरत यादव को नियुक्त किया गया है।

सिबी चक्रवर्ती एम को मुख्यमंत्री सचिव पद पर तैनात किया गया है। उन्हें नगरीय एवं विकास के आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर के प्रबंध संचालक के पद पर अविनाश लावण्या को नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश शासन जेल विभाग सचिव ललित कुमार दहीमा  को सदस्य राजस्व मंडल मध्य प्रदेश ग्वालियर के पद पर नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची नीचे दी गई है-

order Jan 27, 2025 (2)

राज्य प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (MP SAS Transfer)

राज्य सरकार ने 12 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। नंदा भलावे खुशरे  को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा के पद पर नियुक्त किया गया है। लता शारणगत को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बुरहानपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं गुना जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद की जिम्मेदारी अभिषेक दुबे को सौंपी गई है। मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग के उप सचिव पद पर इच्छीत गढ़वाले को नियुक्त किया गया है। अपर कलेक्टर उज्जैन पद पर कार्यरत अनुकूल जैन को स्थानांतरित करके मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर के पद पर नियुक्त किया गया है। देवास जिला अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे को स्थानांतरित करके मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह के पद पर नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत उमराव सिंह मरावी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना के पद पर नियुक्त किया गया है।

SAS Transfer Order (2)
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews