Sex Racket: मप्र में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत 5 गिरफ्तार

sex-racket

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर जिले (Gwalior District)  में एक बार फिर सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश हुआ है। यहां ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस (Gwalior Crime Branch) ने ऑर्गेनिक ब्यूटी पार्लर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से ब्यूटी पार्लर की संचालिका समेत 5 युवतियां को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े..Sex Racket : दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थी लड़किया, आपत्तिजनत हालत में 10 युवक-युवती गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदपुरी इलाके में एक इमारत में तीसरी मंजिल पर एक ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट (Sex Racket)  चलाया जा रहा है। इसी आधार पर आज पुलिस ने दबिश दी और मौके से ऑर्गेनिक ब्यूटी पार्लर की संचालिका और 5 युवतियों को गिरफ्तार किया गया।वही 15 हजार रुपए भी नकदी मिली है। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है, आगे बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

यह भी पढ़े… MP Weather Alert : मप्र के 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश के आसार, मानसून की दस्तक जल्द

बता दे कि यह पहला मौका नहीं है।इससे पहले अप्रैल में  ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने विश्वविद्यालय (University) थाना क्षेत्र के एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket)का खुलासा किया था। इसमें 5 युवतियां और एक युवक मिली था, जिसमें एक युवक युवती आपत्तिजनक हालत में आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ मिले थे। जिसमें पकड़ी गई लड़कियाँ दिल्ली और कोलकाता की रहने वाली पाई गई थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews