
भोपाल,डेस्क रिपोर्ट
पीएचई मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना (phe minister aindal singh kansana) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कि कई कांग्रेस के MLA (congress mla) मेरे संपर्क में हैं। हालांकि उन्होने किसी का भी नाम बताने से इंकार कर दिया लेकिन कहा कि कांग्रेस के और भी विधायक बीजेपी (bjp) के संपर्क में हैं। इसी के साथ उन्होने कहा कि कोई अगर हमारे घर आना चाहें तो हम पूरे सम्मान से उसे स्वीकार करेंगे।
वहीं कांग्रेस द्वारा बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग पर इंदल सिंह कंसाना ने कहा कि चाहे जैसे चुनाव करा लो फर्क वाही पड़ेगा जनता वही है, कांग्रेस जनता का अपमान कर रही है। कांग्रेस के शुद्धिकरण अभियान पर उन्होने कहा कि पहले ही बीजेपी में शुद्धिकरण हो गया है, 15 महीने से कहां गए थे कांग्रेसी और अब जनता इनका शुद्धिकरण करेगी।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

