राजगढ़ कलेक्टर को लेकर बीजेपी सांसद का विवादित बयान

राजगढ़ कलेक्टर को लेकर बीजेपी सांसद का विवादित बयान

रीवा। अखिल त्रिपाठी।

राजगढ़ की महिला कलेक्टर निधि निवेदिता को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। पहले बद्री लाल यादव, फिर भाजपा के शीर्ष नेता और अब बीजेपी के सांसद। रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने निधि निवेदिता के द्वारा भाजपा कार्यकर्ता को चांटा मारे जाने की घटना को लेकर उन्हें चैलेंज किया है कि चांटा मारने का बहुत शौक है तो रीवा आ जाएं और फिर यहां दो-दो हाथ भी हो जाएं ।जनार्दन मिश्रा यहां ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि निधि निवेदिता रीवा आती हैं तो उन्हें बीजेपी की महिलाएं पटक पटक कर मारेंगी ।मिश्रा ने आगे कहा कि निधि निवेदिता को चांटा मारने का बहुत शौक है और इन्हें इस कृत्य के लिए कम से कम दो साल की सजा होगी और इनकी नौकरी नहीं बचेगी। बीजेपी के पूर्व मंत्री बद्री लाल यादव निधि निवेदिता के लिए की गई टिप्पणी पर माफी मांग चुके हैं। हालांकि इसके बाद भी उन पर एफ आई आर दर्ज हुई और उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत करानी पड़ी। अब ऐसे में बीजेपी के सांसद का यह बयान एक बार फिर पार्टी के लिए मुसीबत बन गया है और ऐसे में आईएएस एसोसिएशन एक बार फिर कहीं बीजेपी के नेता के खिलाफ मोर्चा खोले ,यह सवाल भी खड़ा हो गया है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews