लोकसभा चुनाव से पहले बीएसपी को बड़ा झटका, पूर्व सांसद कांग्रेस में शामिल

bsp-former-mp-join-congress-in-rewa

भोपाल/उमरिया। लोकसभा चुनाव में अभी दो माह ही शेष बचे हुए है। ऐसे में प्रदेश की कांग्रेस सरकार में अन्य दलों के कई दिग्गज नेताओं का शामिल होने का दौर अभी भी जारी है। मध्य प्रदेश में अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही बीएसपी को बड़ा झटका लगा है। बसपा के गढ़ रीवा में बीएसपी के कद्दावर नेता और पूर्व बसपा सांसद देवराज पटेल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस में शामिल हो गए।

दरअसल, रविवार को शबरी महाकुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में रीवा के पूर्व सांसद देवराज सिंह पटेल (बसपा), शैलेन्द्र श्रीवास्तव बसपा प्रदेश प्रभारी सहित 37 लोगों ने शबरी महाकुंभ के मंच में कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। पटेल 2003 में रीवा संसदीय क्षेत्र से बसपा से सांसद निर्वाचित हुए थे। पटेल ने कहा कि उन्होंने सही समय पर सही निर्णय लिया है वे संतुष्ट है कि कांग्रेस में वे शामिल होकर जनता के लिए काम करेंगे।

गौरतलब है कि शनिवार को बीजेपी को बड़ा झटका लगा था। राज्य के नौ जिला पंचायत अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। राजधानी के लाल परेड मैदान में पंचायत राज प्रतिनिधियों, स्व सहायता समूहों के अध्यक्षों और पंचायत सचिवों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ व पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल की उपस्थिति में नौ जिला पंचायत अध्यक्षों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews