सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान

भोपाल।

प्रदेश की सरकार और राजनीति में हलचल मचाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को विधानसभा में शाम 5:00 बजे तक शक्ति परीक्षण करने का आदेश दिया है। जिसके बाद से प्रदेश में दोनों दलों की बैठक शुरू हो गई है। इस बीच कमलनाथ कार्यालय ने ट्वीट करते हुए कहा है की सुप्रीम कोर्ट के आदेश एवं इसके हर पहलू का अध्ययन करेंगे।

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कमलनाथ सरकार ने सीएम हाउस में अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है। उस बैठक में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मंथन किया जाएगा। जारी विधायक दल की बैठक के बीच office of kamalnath ने ट्वीट कर बताया है कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश एवं हर पहलू का अध्ययन करेंगे। पहलुओं पर अध्ययन करने के बाद sc के आदेश पर विधि विशेषज्ञ से चर्चा कर उनसे सलाह ली जाएगी। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब हो कि राज्यपाल के फैसले को चुनौती देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी कमलनाथ सरकार का साथ नहीं दिया है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि कमलनाथ सरकार कर विधानसभा में बहुमत परीक्षण करें। इसी बीच बीजेपी ने भी अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews