CM शिवराज ने मजदूरों को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

CM शिवराज ने मजदूरों को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

भोपाल।

विपक्ष(opposition) के तीव्र हमले के बीच अब शिवराज(shivraj) सरकार ने मजदूरों को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों के अधिकारियों को निर्देश दिए है। सीएम शिवराज(CM Shivraj) ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि अन्य जगह से सीमावर्ती क्षेत्र पहुँच रहें मजदूरों के रहने, खाने की इंतजाम करें। ऐसे मजदूरों को उनके राज्य के बॉर्डर(border) तक भेजने की व्यवस्था करें।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) ने कहा है कि सीमावर्ती जिलों के अफसर को सड़क पर चल रहे मजदूरों की चिंता करनी चाहिए। उनके भोजन पानी की व्यवस्था करें। वहीँ उन्होंने कहा कि अतिथि देवो भवः के सिद्धांत पर उनकी चिंता करें। ऐसे मजदूरों को उनके राज्य के बॉर्डर तक भेजने की व्यवस्था करें। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज ने अफसरों को सख्त हिदायत दी है कि यदि रात हो गई तो उनके सोने की भी व्यवस्था करें। वहीँ जरूरत पड़ने पर सामाजिक संगठनों का सहयोग लें।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(former chiefminister kamalnath) ने शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि सरकार द्वारा मजदूरों के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है और ना ही कोई साधन की व्यवस्था की गई है। पैदल, साईकल और कोई अन्य साधन से अपनी मंज़िल की और निकल पढ़ा है। कोई भूख-प्यास से दम तोड़ रहा है तो कोई भीषण गर्मी से दुर्घटना का शिकार हो रहे है।वहीँ उन्होंने प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों(congress MLAs) और जनप्रतिनिधियों से अपील की थी कि वह प्रदेश की सीमा मार्ग पर भूखे, प्यासे अपने घरों को वापस लौट रहे। मजदूरों के लिए खाने-पीने के राशन का इंतजाम करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews