कलेक्टर ने कोरोना वायरस को लेकर जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के साथ की बैठक

कलेक्टर ने कोरोना वायरस को लेकर जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के साथ की बैठक

मुरैना//संजय दिक्षित. होली के त्यौहार को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर ने कलेक्टरेट सभागार में कोरोना वायरस और शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने बैठक में कहा कि कोई भी व्यक्ति बाहर से आता हैं,अगर वो जुखाम, खाँसी से पीड़ित हो तो उसे जिला अस्पताल में आइसोलेशन पर रखा जाएगा और तुरन्त उपचार शुरू किया जाएगा। जिला अस्पताल कोरोना वायरस से निपटने के लिए अलग से आइसोलेशन का वार्ड बनाया गया है। जिसमें कोरोना वायरस के मरीजों को भर्ती कराया जाएगा। उन्होने कहा कि सावधानी किसी भी बीमारी से लडने के लिए बेहद जरूरी है इसलिए खाँसते समय मुँह पर कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए। मास्क का उपयोग करें व लोगों से दूरी बनाए रखें। होली में गुलाल का उपयोग कम करें एवं शांति से त्योहार मनाएं। इसके साथ ही पानी की बर्बादी नही करें। नलों में टोटी लगाएं और होली जलाते समय करंट के तारों, केबल के नीचे होली नहीं जलाएं।

कलेक्टर ने सावधानी पर जोर देते हुए ये भी कहा कि यह समस्या गलियों में अधिक रहती हैं। इस पर विशेष ध्यान रखा जाएं। उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं चल रहीं है। इसलिए डीजे साउण्ड आदि का प्रयोग नहीं करें। सभी लोग शांति सुरक्षा से अपना-अपना त्यौहार मनाएं।

वहीं इस अवसर पर सीएसपी सुधीर कुशवाहा ने कहा कि शहर की व्यवस्था पूर्ण रूप से दुरुस्त की जाएगी। मोटरसाइकिल पर कोई भी तीन सवारी बैठकर नही जाएगी। रेलवे स्टेशन, बाजार और मोहल्लों में पर्याप्त फ़ोर्स की व्यवस्था की जाएगी,अगर कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित होती हैं तो पुलिस को तुरंत सूचना दें। जिसमे शहर के समस्त कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि और नागरिक लोग उपस्थित हुए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews