शिवराज के रोड शो में आपस में भिड़े कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता, जमकर हंगामा

शिवराज के रोड शो में आपस में भिड़े कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता, जमकर हंगामा

आगर. एक ओर जहाँ प्रदेश में सियासी हड़कंप मचा हुआ है| विधयाकों के खरीद फरोख्त का मामला तूल पकड़े हुए है| वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस(congress) और भाजपा(bjp) के कार्यकर्ता एक दूसरे से भीड़ गए| पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) आज आगर के दौरे पर हैं। एक रोड शो में शामिल होने और कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए शिवराज सिंह आज आगर पहुंचे। जहां रोड शो के दौरान काफी हंगामें वाली स्थिति बन गई।

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा(V.D.Sharma), नेता प्रतिबंध गोपाल भार्गव(Gopal Bhargava) और महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ आगर की यात्रा पर थे। वह यहां आज एक रोड शो को संबोधित करने आए थे। रोड शो के दौरान ही बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपस में भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ता चौहान(chouhan) के रोड शो में काले झंडे दिखा रहे थे जिसके कारण ऐसी स्थिति बनी।

वहीं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कांग्रेस के विधायकों को पार्टी छोड़कर जाने पर कहा है कि जब नाव डूबती है तो जैसे चूहे छोड़कर भागते हैं उसी तरह कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। इसमें भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस आंतरिक कलह की शिकार है और इसलिए विधायकों में पार्टी छोड़ने की होड़ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews