भोपाल में कांग्रेस विधायक की तबीयत बिगडी, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

भोपाल में कांग्रेस विधायक की तबीयत बिगडी, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

भोपाल। प्रदेश की कमलनाथ सरकार के लिए अभी कुछ भी सही नहीं चल रहा है। जहां एक तरफ उनके 16 विधायक बंगलुरु में बंधक बने बैठे हैं वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश से एक कांग्रेस विधायक की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। जिसके बाद उन्हें मध्यप्रदेश के जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर का कहना है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण कांग्रेस विधायक की तबीयत बिगड़ गई है।

सीएमएचओ डाॅ. सुधीर डेहरिया का कहना है कि जब अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह की बेचैनी बढ़ने लगी एवं सीने में दर्द भी बढ़ गया और ब्लड प्रेशर कम-ज्यादा होने लगा था तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के ब्लड सैंपल ले लिए है बस अब रिपोर्ट आने का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक कमलेश ने 17 मार्च 2020 की शाम को बहुत अधिक शराब पी ली थी जिसके कारण वह बीमार पड़ गए हैं। डॉक्टरों को यह जानकारी उनके साथ गए कांग्रेसी नेताओं ने दी है। बता दें कि 17 मार्च शाम को सीएम हाउस में सभी विधायकों की बैठक थी जिस बैठक में कांग्रेस विधायक के सुरेश सिंह बघेल एवं नीलांशु चतुर्वेदी का जन्मदिन भी मनाया गया था। उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, के समक्ष पर्यटन मंत्री बघेल, विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने केक काट किया था। इसी के साथ संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह समेत सभी विधायकों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews