सिंधिया के कॉलेज में छात्रों के विरोध पर कांग्रेस का तंज,” छात्रों ने कथित जनसेवा” की हवा निकाल दी

सिंधिया के कॉलेज में छात्रों के विरोध पर कांग्रेस का तंज,” छात्रों ने कथित जनसेवा” की हवा निकाल दी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ी है और कमलनाथ सरकार गिराई गई तभी से कांग्रेस तिलमिलाई हुई है और सिंधिया पर कोई भी हमला करने से नहीं चूकती। बुधवार को भी ऐसा ही उदाहरण सामने आया। जब सिंधिया के स्वामित्व वाले कॉलेज में छात्रों ने फीस को लेकर हंगामा किया तो कांग्रेस ने कथित जन सेवक कहते हुए सिंधिया पर तंज कसा।

दर असल ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वामित्व वाले ग्वालियर के MITS यानि माधव इंस्टिट्युट ऑफ टेक्नॉलोजी एंड साइंस में पढ़ने वाले छात्रों ने बुधवार को बारिश के बीच कॉलेज परिसर और कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों का तर्क था कि लॉकडाउन में जब कॉलेज बंद है और क्लासेस ऑन लाइन चल रही हैं तो ट्यूशन फीस ली जा सकती है लेकिन लैब फीस और वेलफेयर फीस क्यों वसूली जा रही है इसे रद्द किया जाए। छात्र अपनी मांगों के समर्थन में करीब दो घंटे कॉलेज के अंदर और कॉलेज के गेट के बाहर सड़क पर बारिश के बीच प्रदर्शन करते रहे लेकिन उनके पास कॉलेज प्रबंधन का कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचा।

छात्रों के इसी हंगामे को लेकर कांग्रेस ने सिंधिया पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्वालियर चंबल संभाग के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए सिंधिया पर तंज किया “श्रीअंत जी”, अतिथि विद्वानों के स्थायीकरण को लेकर तो आप सड़कों पर नहीं उतर पाए, गायब ही रहे, किंतु आज आपके ही स्वामित्व वाले ग्वालियर के MITS कॉलेज के छात्रों ने अनावश्यक फीस वृद्धि के खिलाफ कीचड़युक्त सड़क पर उतरकर आपकी “कथित जनसेवा” की हवा निकाल दी, मुबारक हो।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews