Corona crisis: अब मदद के आगे आये ‘महाराज’

Scindia-handed-over-to-Chambal-leaders-to-win-Guna-Shivpuri-command

भोपाल //हितेंद्र बुधौलिया।

प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच अब मदद के लिए भाजपा की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री शिवराज की मदद के लिए सामने आए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य एवं अन्य संसाधनों की आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 30 लाख रुपए की सहायता निधि दान में दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री चौहान को पत्र लिखकर यह सहायता राशि प्रदान की।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्र में लिखा है कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से हमारा देश और प्रदेश जूझ रहा है। ऐसे में मैं प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरतों के लिए संसाधनों की आपूर्ति के लिए 30 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के लिए तत्पर और वचनबद्ध हूं। सिंधिया ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए प्रदेशवासियों की मदद कर हम इस कठिन समय में उन्हें हरसंभव की सहायता उपलब्ध करा सकेंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए सिंधिया ने पत्र में लिखा है कि केंद्र की मोदी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में इस महामारी से मुकाबला करने की हरसंभव कोशिश कर रही है। जिसके लिए जनता कर्फ्यू और संपूर्ण लॉक डाउन जैसे फैसले प्रदेशवासियों के हित में लिए गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास जताते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम सभी देशवासी मिलकर कोरोना जैसी महामारी से लड़कर इस पर विजय हासिल करेंगे।

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा अपने एक माह की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के बाद और विधायकों से भी ऐसे सहायता राशि से मदद की अपील करने के बाद भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी अपने सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाए थे। इसके अलावा कई भाजपा एवं कांग्रेस विधायकों ने भी प्रदेशवासियों के हित के लिए सहायता राशि प्रदान की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews