चरम पर पहुंच रही कोरोना महामारी, पांच राज्यों में 70% से अधिक एक्टिव मामले

कोरोना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में कोरोना (corona) की मार और तगड़ी और भयावह (scary) हो गयी है। हर बीतते दिन के साथ कोरोना मामलों में लंबी उछाल और मौतों (deaths) में वृद्धि (rise) देखने को मिल रही है। कोरोना रिटर्न्स (corona returns) ने बीते सभी रिकॉर्ड (record) तोड़ डाले हैं। यूं तो देश भर कोरोना से जूझ रहा है लेकिन देश के पांच राज्य (states) ऐसे हैं जहां कोरोना ने दहशत का माहौल बना दिया है। बता दें कि इन राज्यों में कोरोना के मामले 70 फीसदी से ज़्यादा हैं। बीते 32 दिनों में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, इन दिनों में कोरोना एक्टिव मामले 11 लाख से ज़्यादा हो गए हैं।

यह भी पढे़ं… ट्विटर पर वीडियो वॉर, कांग्रेस ने सीएम शिवराज को कहा घोषणावीर

महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, छतीसगढ़ और केरल इन 5 राज्यों में कोरोना के 70 फीसदी से ज़्यादा सक्रिय मामले पाए गए हैं। वहीं अकेले महाराष्ट्र में इन आंकड़ों का अंशदान सबसे अधिक 48.57 फीसदी है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 61,456 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं। जिसकी बदौलत कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 11,08,087 हो गयी है। वहीं गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए सोमनाथ मंदिर को बंद कर दिया गया है। हालांकि गुजरात इन पांच राज्यों में नहीं आता फिर भी सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा की दृष्टि से सोमनाथ मंदिर को अभी के लिए बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें… सोमवती अमावस्या पर संकुआ धाम पर उमड़ा जन सैलाब

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 18 अक्टूबर के बाद पहली बार इतना ज़्यादा गया है। जहां बीते कुछ दिनों में नए मामलों की संख्या 1,52,897 रही है इसके साथ ही 90, 584 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं वहीं कोरोना से 839 मौतें हुई हैं। जिनमें से सबसे ज़्यादा, 309 मौतें अकेले महाराष्ट्र में हुई हैं। मंत्रालय के अनुसार कोरोना मरीजों के उबरने की दर 90.44 फीसदी हो गयी है। मामलों में बढ़ोतरी तो हो रही है वहीं राहत की बात ये है कि मृत्यु दर में कमी देखी गयी है। वर्तमान में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर 1.27 फीसद है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews