ग्रीन ज़ोन वाले इस जिले में कोरोना की दस्तक, पलायन कर आए मजदूरों में मिले 3 पॉजिटिव

ग्रीन ज़ोन वाले इस जिले में कोरोना की दस्तक, पलायन कर आए मजदूरों में मिले 3 पॉजिटिव

Coronavirus economic impact concept image

दतिया।सत्येन्द्र सिंह रावत।

अभी तक कोरोना संक्रमण से मुक्त चल रही दतिया गुजरात से पलायन कर लोटे मजदूरों से कोरोना पॉजिटिव हो गई है। जहाँ गुजरात के अहमदाबाद नगर से पलायन कर घर लोटे 12 मजदूरों में से तीन मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वही एक अन्य दतिया का निवासी कोरोना का मरीज ग्वालियर में भर्ती किया गया है। जिसकी भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीज सामने आने के बाद से सभी एहतियातन तैयारी ओर इलाज शुरू कर दिया है।

दरअसल दतिया में मिले कोरोना के मरीज दतिया के सिरसा गांव के निवासी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 4 दिन पहले ही गुजरात के अहमदाबाद से बस से पलायन कर लोटे 12 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कर लिया था ओर सेम्पल जाँच के लिए भेज दिए थे। जिसमे से 2 बच्चों सहित एक महिला निकली कोरोना पॉजिटिव निकली है। रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद से पलायन कर दतिया आएं मजदूरों में 15 वर्षीय राहुल सिंह, 12 वर्षीय राज कुशवाहा एंव 35 वर्षीय शकुंतला सिंह कोरोना पॉजिटिव है। यह सब बस वाहन के जरिये गुजरात के अहमदाबाद से भिण्ड के मजदूरों के साथ दतिया लोटे थे। जिसमे भिण्ड के मजदूर भी पॉजिटिव थे। वही दतिया में भलका गांव का निवासी राजेश योगी भी कोरोना पॉजिटिव निकला है, जिसका इलाज ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा है। राजेश योगी कुछ दिन पूर्व महाराष्ट्र के मुंबई से ग्वालियर के आतरी अपनी बुआ के यहां पहुचा था, वह दतिया नही आया था। जानकारी लगने पर उसको ग्वालियर स्वास्थ्य विभाग ने इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती किया, जिसकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आई है। लेकिन अभी उसको दतिया कोरोना मरीज की संख्या में नही शामिल किया गया है। अभी दतिया में कोरोना मरीज की संख्या सिर्फ तीन है। ग्वालियर ओर दतिया स्वास्थ्य विभाग के समन्वय के अनुसार उसको दतिया में शामिल किया जा सकता है। वही दतिया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुंबई में साथ रहे भलका निवासी राजेश योगी के 6 रिश्तेदारों को जांच हेतू अस्पताल में भर्ती किया है। इस लिहाज से दतिया में अभी तीन कोरोना मरीज के इलाज के अलाबा 15 लोगो की संदिग्ध जाँच की जा रही है।

कोरोना मरीज मिलने के बाद दतिया जिला स्वास्थ्य महकमा एक्टिव मोड में आ गया है ओर अब पहले ज्यादा सतर्क हो गया है। तीन कोरोना संक्रमित मरीजो को बाकी मरीजो से अलग कर इलाज शुरू कर दिया है। बाकी की मरीजो की सेम्पल जाँच हेतू भेजे जा रहे है। दतिया में कोरोना पॉजिटिव व संदिग्ध मरीजो की जानकारी की पुष्टि सीएमएचओ एस एन उदयपुरिया द्वारा की जा चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews