दतिया उप चुनाव: सीएम मोहन यादव का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस पर जमीन नहीं, आसमान खरीदने की बात करते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार की नीतियों से आज मध्यप्रदेश तेजी से विकसित हो रहा है। मैं दतिया की जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
Datia bye election BJP candidate Ashutosh Tiwari filed nomination in CM Dr. Mohan Yadav. presence

Datia bye election BJP candidate Ashutosh Tiwari filed nomination in CM Dr. Mohan Yadav. presence

दतिया उप चुनाव के लिए रणभेरी बज चुकी है, यहाँ भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों ने आज अपना अपना नामांकन परचा दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायक फूलसिंह बरैया थे वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के साथ नामांकन दाखिल किया।

नामांकन प्रक्रिया के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दतिया की जनता को भरोसा दिलाया कि हमारी सरकार ने दतिया के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है और आगे भी यही क्रम रहेगा, उन्होंने कहा कांग्रेस के शासन में प्रदेश का क्या हाल था आप सब जानते हैं और भाजपा के 20 साल के शासन में प्रदेश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।

देश के 80 प्रतिशत हिस्से से कांग्रेस लापता हो गई है

मुख्यमंत्री ने कहा डॉ नरोत्तम मिश्र ने सही कहा है ये चुनाव राजा और रंक का चुनाव है, कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से ही जमीन पर टिकने वाली होती नहीं है, उन्हें अपनी जमीन मालूम नहीं लेकिन पूरा आसमान खरीदने की बात करते हैं, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के 80 प्रतिशत हिस्से से कांग्रेस लापता हो गई है, जिस राज्य में भाजपा जीतती है वहां कांग्रेस का पता ही नहीं लगता फिर भी रस्सी जल गई है लेकिन बल नहीं गया है।

बड़े आदमी से रिश्तेदारी, कांग्रेस में टिकट पाने का तरीका 

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की दावेदारी पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा हमने तो  सुना था कि कांग्रेस राजेंद्र भारती के परिवार के किसी व्यक्ति को टिकट देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ, कांग्रेस में एक ही तरीका है किसी बड़े आदमी से रिश्ता हो कांग्रेस में टिकट मिल जाती है लेकिन हमारी पार्टी में कार्यकर्ता की योग्यता पर फैसला होता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews