Earthquake in MP: जबलपुर और उमरिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.6 रिएक्टर रही तीव्रता

Earthquake in MP: जबलपुर और उमरिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.6 रिएक्टर रही तीव्रता

Earthquake in MP: एक बार फिर मध्यप्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किये गए। रविवार सुबह 11 बजे पंचमढ़ी और जबलपुर संभाग में इसका असर देखने को मिला है। इस बात की जानकारी नेशनल सेंटर ऑफ  सीस्मोलॉजी (National Center For Seismology) ने ट्वीट करके दी है। जबलपुर के कुंडम, चंदिया, पनागर और शाहपुरा के साथ उमरिया के कुछ इलाके भी प्रभावित हुए हैं। पंचमढ़ी से 218 किलोमीटर दूर जमीन के करीब 23 किलोमीटर नीचे की गहराई में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है।

कुछ दिन पहले ही ग्वालियर में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। ग्वालियर से दक्षिण पूर्व में 28 किलोमीटर दूर टेकनपुर इलाके में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे की गहराई में भूकंप का केंद्र बताया गया था। जिसकी तीव्रता 4.0 रिएक्टर थी। भिंड, श्योपुर, दतिया और शुवपुरी जिले में इसका असर देखा गया था ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews