Earthquake : मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, दहशत का माहौल

Earthquake In Delhi

सिवनी, डेस्क रिपोर्ट। बीते कई दिनों से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी (Seoni) जिले में जमीन के अंदर हलचल का सिलसिला जारी है। कोरोना (Corona) के बीच लगातार हो रही धरती की कंपन से लोग दहशत में दिन गुजार रहे हैं।  शनिवार-रविवार (Saturday-Sunday) देर रात फिर जिले में भूकंप (Earthquake) के जोरदार झटके महसूस किए गए। जोरदार आवाज के साथ कंपन के बीच लोगों की नींद खुली और कड़कडाती ठंड में लोग जान बचाने के लिए घर से सड़कों पर निकल आए।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले में भूकंप रात 1 बजकर 45 मिनट पर आया, CCTV कैमरे में भूकंप से घर हिलने की तस्वीरें भी कैद हुई हैं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया हैं।लोगों ने करीब 15 सेकेंड तक धरती हिलने व भूकंप के झटके महसूस किए। शहर के सभी क्षेत्रों में भूकंप महसूस किया गया।   लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से इलाके लोग दहशत में आ गए और घर से बाहर निकल आग जलाकर सुबह होने का इंतजार करने लगे। इस दौरान सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

बता दे कि 3 महीनो से सिवनी में लगातार भूकम्प के झटके महसूस किए जा रहे है। अब तक 30 से अधिक बार भूकम्प आ चुके है। अबतक के झटकों में यह सबसे तेज बताया जा रहा हैं।27 अक्टूबर को रिक्टर स्केल पर सिवनी में पहला भूकंप 3.3 तीव्रता दर्ज किया गया था। इसके बाद 31 अक्टूबर को दिन में दो बार 3.1 व 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews