25 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

25 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

भोपाल।

रमजान का पाक महीना खत्म होने के बाद ईद को मनाया जाता है। आज इस पाक महीने का आखिरी रोजा है। 25 मई को पूरे भारत में ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़े उल्लास के साथ मनाया जाएगा। हालांकि सभी को उम्मीद थी कि इस बार ईद भारत में 24 मई को होगी लेकिन रविवार को चांद नहीं दिखा। जिसके बाद शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने ऐलान करते हुए बताया कि बार ईद सोमवार यानि 25 मई को मनाई जाएगी। मोती मस्जिद में रूहते हिलाल कमेटी की बैठक हुई। जिसमें शहर काजी सहित दो तीन उलेमाओँ ने शिरकत की। काफी देर बाद भी जब चांद नहीं निकला तो दूसरे शहरों में पूछा गया। सभी जगह जब चांद ना दिखने की बात सामने आई तो ऐलान कर दिया गया कि ईद सोमवार के दिन मनाई जाएगी।

बोहरा समाज ने शनिवार को मनाई ईद

दाउदी बोहरा समाज ने शनिवार को ईद का त्यौहार मनाया। लेकिन इस बार सभी ने ईद की मुबारकबाद गले मिलकर नहीं बल्कि दूर से दी। इस बार रमजान के महीने में कोरोना वायरस और लॉकडॉउन के चलते अल्लाह की इबादत के लिए लोग मस्जिदो में नहीं बल्कि घरों पर रहे। घरों से ही लोगों ने अल्लाह को याद किया।

इस ईद बाजारों से गायब रही रौनक

कोरोना महामारी के कारण इस साल ईद पर बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। हर साल ईद के कई दिन पहले से ही बाजारों में लगने वाली भीड़ इस साल गायब है। इस बार वो महौल कहीं देखने को नहीं मिल रहा जो हर बार देखने को मिलता था। हांलांकि ग्रीन जोन में कहीं कहीं दुकाने खुली भी हैं तो लोग नहीं पहुंच रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews