सिंधिया पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में EOW

सिंधिया पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में EOW

ग्वालियर।

राज्य की सरकार को उथल पुथल कर ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी(Bjp) में शामिल हो गए। जिसके बाद से कमलनाथ(kamalnath) सरकार उनके किले की घेराबंदी करने में जुट गई है। खबर के मुताबिक ज्योतिराज सिंधिया(jyotiraditya Scindia) के खिलाफ ईओडब्ल्यू में चल रहे मामले वापस से खोले जा सकते हैं। जिसके लिए गुरुवार को 10 हजार करोड़ के घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू(eow) ने फरियादी सुरेंद्र श्रीवास्तव को बुलावा भेजा।

गौरतलब हो कि एक मामले में सिंधिया पर आरोप है कि उन्होंने 10 हजार करोड़ की सरकारी जमीन को अपने कब्जे में लेकर उसे बेच दिया था।जिसके बाद 2014 में उनके खिलाफ EOW में मामला दर्ज करवाया गया था। वहीं खबरों के मुताबिक अब इस मामले में शिकायतकर्ता सुरेंद्र श्रीवास्तव ने इस मामले को दोबारा खोलने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सिंधिया के खिलाफ इस मामले में जल्द ही कार्यवाही होगी। इससे पहले जमीन घोटाले मामले में प्रभात झा भी सिंधिया के खिलाफ घेराबंदी कर चुके हैं।

दरअसल इससे पहले 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी वीके जौहरी प्रदेश के पुलिस महानिदेशक बनाए गए। जौहरी दिग्विजय सिंह के ओएसडी भी रह चुके हैं। साथ ही साथ बुधवार को ग्वालियर, गुना और विदिशा के कलेक्टर के तबादले के बाद यह साफ है कि सिंधिया सरकार के निशाने पर हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews